अररिया, दिसम्बर 9 -- अररिया, वरीय संवाददाता सोमवार को अररिया कॉलेज अररिया के गणित विभाग में प्रेजेंटेशन एवं सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रो (डॉ.) रामदयाल पासवान के निर्देशन एवं गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमरीश कुमार श्रीवास्तव तथा सहायक प्राध्यापक डॉ. राजेश मोहन के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। प्रधानाचार्य द्वारा कार्यक्रम का अवलोकन किया गया तथा छात्र-छात्राओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। विभागाध्यक्ष डॉ. अमरीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्राओं के लिए ऐसे सेमिनार एवं प्रेजेंटेशन में प्रतिभाग करना कितना आवश्यक है । कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. राजेश मोहन द्वारा गणित के दिन-प्रतिदिन के महत्व एवं तकनीकि में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। छात्राओं में मनीष कुमार, भोला कुमार, स्नेहा कुमारी, सनम रहमानी एवं हंसिका चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.