अररिया, जनवरी 27 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया कॉलेज अररिया में सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) रामदयाल पासवान द्वारा कॉलेज प्रांगण में झंडा फहराया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि अपना संविधान लागू होने के 76 वर्ष बाद आज भारत पूरे विश्व में एक बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है, उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अररिया कॉलेज को न केवल सीमांचल अपितु पूरे बिहार में सबसे अग्रणी शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित करना है। अररिया कॉलेज में बी.एड. की पढ़ाई शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय से एनओसी प्राप्त किया जा चुका है और जल्दी ही बी. एड. कॉलेज खोलने का मार्ग प्रशस्त होगा। जल्दी ही अररिया कॉलेज में बीबीए, बीसीए पाठ्यक्रम खोलने का प्रयास भी जारी है। आगे उन्होंने कहा कि अररिया कॉलेज में कॉमर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.