अररिया, मार्च 12 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। बुधवार को अररिया कॉलेज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम उस समय भावनात्मक माहौल में बदल गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश बड़ी संख्या में मौजूद जीविका दीदियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में हजारों महिलाओं की मौजूदगी थी, लेकिन उनके चेहरों पर एक अलग ही भाव दिखाई दे रहा था-भरोसा भी और एक हल्की चिंता भी। दरअसल, वर्षों से राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण की जो मजबूत नींव पड़ी है, उसमें जीविका समूहों की बड़ी भूमिका रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू हुई बिहार रूरल लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की योजना, जिसे आम तौर पर जीविका के नाम से जाना जाता है, ने लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। गांव-गांव में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार, बचत और छोटे उद्योगों से जोड़कर उनकी आर्थिक और साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.