अररिया, मार्च 1 -- अररिया, वरीय संवाददाता ऊर्जा खपत में आगे लेकिन बिजली बिल जमा करने में सबसे पीछे। जी हां! कुछ ऐसा ही हाल है जिले के हजारों मनमौजी उपभोक्ताओं का। स्थिति ये कि जिले के 21,217 कंज्यूमर ऐसे हैं जिनके पास विभाग का 20-20 हजार से अधिक की राशि बकाया है। ये राशि 60 करोड़ 20 लाख से अधिक है। यही कारण है कि विभाग एक्शन में है और सिर्फ फरवरी माह में अब तक न केवल 5298 कंज्यूमर का कनेक्शन काटा है बल्कि बिजली चोरी के आरोप में 212 कंज्यूमर के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। हालांकि बकाया राशि जमाकर 2013 उपभोक्ता दुबारा बिजली कनेक्शन जुड़वा चुके हैं। ये आंकड़े अररिया व फारबिसगंज विद्युत प्रमंडल के प्राइवेट कंज्यूमर की है। अररिया डिविजन के राजस्व पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग एक्शन में है। उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.