अररिया, सितम्बर 30 -- अररिया, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत 'सेवा संकल्प' अभियान के तहत बुधवार जिले के सभी 2811 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पोषण क्षेत्र के 6 से 8 माह आयु वर्ग के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा उनके अभिभावकों को शिशु के जीवन के इस महत्वपूर्ण चरण में उचित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधिक से अधिक सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभिभावकों, जीविका दीदियों, आशा दीदियों, जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के अन्य सदस्यों को आमंत्रित किया गया। उपस्थित लोगों को बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, समय पर पूरक आहार की शुरुआत तथा नियमित पोषण एवं वृद्धि निगरानी के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया。 यह ...