अररिया, मई 29 -- अररिया, निज संवाददाता जिले के प्रतिभाशाली युवा अमन भगत ने आई ग्लैम मिस्टर बिहार 2026 का खिताब जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।अमन भगत अररिया शहर के गायत्री मोहल्ला निवासी गुड्डू भगत उर्फ मनीष राज के पुत्र व स्वर्गीय हंसराज प्रसाद भगत के पौत्र हैं। अपनी मेहनत,आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व के दम पर उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।अमन भगत की इस उपलब्धि पर भाजपा नेता व बिहार उद्यमी एवं व्यापार आयोग के सदस्य आलोक कुमार भगत ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मॉडलिंग के क्षेत्र में अररिया का नाम बिहार स्तर पर ऊंचा होना गर्व की बात है। इससे नई पीढ़ी को भी आगे बढ़ने और बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने की प्रेरणा मिलेगी।मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में अमन भगत की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। उनकी इस उपलब्धि स...