अररिया के तीन लाख से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पहुंची 35.39 करोड़ की राशि
अररिया, सितम्बर 11 -- अररिया, संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत गुरुवार को राज्यभर में 'पेंशन उत्सव' मनाया गया। इसी क्रम में अररिया स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुक उपस्थित रहे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा डीबीटी के माध्यम से पेंशनधारियों के बैंक खातों में सीधे पेंशन राशि अंतरित की गई। सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए इसे लगभग तीन गुना बढ़ाकर Rs.1100 प्रतिमाह किया गया है। इससे वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में आर्थिक सहायता मिल रही है। यह भी पढ़ें- Katihar Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.