अररिया, मार्च 22 -- अररिया, निज संवाददाता जिले में शनिवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद उल फितर का त्योहार संपन्न हो गया। इस दौरान मुल्क की शांति,सद्भाव,अमन-चैन की दुआएं मांगी। अररिया के ग्रामीण इलाकों मेंं भी ईद की धूम मची रही । सुबह ईदगाह व मस्जिदों में नवाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को बधाई दी।इसके बाद मिलने-मिलाने का दौर जो शुरू हुआ यह देर रात तक जारी रहा। त्योहार के मद्देनजर ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। ग्रामीण इलाकों में भी ईद-उल-फितर पर्व को लेकर सुबह से ही सड़कों पर रौनक शुरू हो गई थी।मौसम के बेरुखी के बावजूद अकीदतमंद सुबह नहा के नए कपड़े पहनकर इत्र लगाकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ ईदगाहों और मस्जिदों की जानिब कूच कर गए।सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजी खचाखच भरे रहे। लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.