अररिया, अप्रैल 21 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया में एलपीजी गैस की उपलब्धता पर्याप्त है। वर्तमान में जिले में 12,770 गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। रसोई गैस का कहीं कोई किल्लत नहीं। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। जिला प्रशासन के हवाले से यह जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू रजक ने दी।बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत एवं नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस उपलब्ध हो सके। जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए ...