पूर्णिया, जनवरी 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।अररिया का चोर गिरोह पूर्णिया से बाइक उड़ा ले जाता था। चम्पानगर थाना क्षेत्र में हाल में घटित बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से छह मोबाइल, चार मास्टर चाबी, चार मोटरसाइकिल, तीन इंजन, दो चेचिस एवं मोटसाइकिल के अन्य पार्ट्स बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अररिया जिले के बौसी थाना अन्तर्गत तमघट्टी निवासी राजा सिंह उर्फ रघुराज प्रताप सिंह, बौसी थाना क्षेत्रान्तर्गत मीलचौक निवासी नीरज सिंह, बसैठी गांववासी रोहित कुमार उर्फ अब्बु साले, रानीगंज के ठेकपुर निवासी विजय साह, रानीगंज थाना के काला बलुआ निवासी राजीव कुमार साह एवं संतोष यादव के रूप में हुई है। एसपी स्वीटी सहरावत ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.