अररिया आरएस में घर व किराना गोदाम में लगी आग,लाखों का नुकसान
अररिया, मई 9 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया आरएस वार्ड संख्या तीन में शुक्रवार की देर रात रेलवे गुमटी के समीप एसबी इंटरप्राइजेज के मालिक विकास गुप्ता के घर और किराना गोदाम लगी आग से लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया।इस अग्निकांड में लगभग 70 लाख रुपये तक की संपत्ति के नुकसान होने की बात कही जा रही है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।लेकिन बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आज की लपटे इतनी तेज थी कि इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।मिली जानकारी के अनुसार रात करीब एक बजे लोगों ने गोदाम से आग की लपटें और धुंवा देखर कर शोर मचाया और देखते ही देखते आग पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।स्थानीय लोगों ने आगलगी की सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 की टीम ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.