भागलपुर, सितम्बर 5 -- बथनाहा (अररिया) से अमरेंद्र कुमार की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की 56वीं वाहिनी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने 38 किलो गांजा बरामद किया है। टीम ने गांजा ले जाने में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर 56वीं वाहिनी के बीओपी तेलियारी (एफ समवाय जोगबनी) और बथनाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष नाका लगाया। कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 179/02 से करीब तीन किलोमीटर अंदर बथनाहा क्षेत्र में की गई।इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो (इफ 38 ए 5782) को रोककर तलाशी ली गई। यह भी पढ़ें- 180 किलो गांजा के साथ कार जब्त, तस्कर भागने में सफल वाहन में दो बोरियों में छिपाक...