भागलपुर, फरवरी 26 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज नगर परिषद के वार्ड पार्षदों की साधारण बैठक गुरुवार को स्थानीय नप कार्यालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित पार्षदों की सहमति से सभी 15 एजेंडों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने की। बैठक में पार्षदों के बीच होल्डिंग टैक्स के मुद्दे पर गहमागहमी बहस हुई। जिसपर मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा कि होल्डिंग टैक्स पूर्व की भांति ऑफ लाइन के माध्यम से जमा करने की बात कही। उन्होंने सभी पार्षदों से आगामी 31 मार्च तक अपने- अपने वार्ड क्षेत्रों के निवासियों के यहां बकाया टेक्स को जमा कराने की पहल करने एवं 31 मार्च से पूर्व टेक्स जमा होने से ब्याज माफ होने की जानकारी देते उक्त योजना का लाभ सभी शहरवासियों से लेने की बात कही। बैठक में ज...