अररिया : 276 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 2 -- अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट बथनाहा। 56वीं वाहिनी एसएसबी के आई समवाय फुलकाहा और फुलकाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 188/3 के पास कार्रवाई करते हुए 276 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से 920 बोतल नेपाली शराब, दो बाइक और एक मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान फुलकाहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी जीवन कुमार (21) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने नेपाल के पांचों सिमर क्षेत्र से शराब लाने और सिमराही में शंकर पासवान व संजय यादव तक पहुंचाने की बात स्वीकार की। जब्त सामान और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए फुलकाहा पुलिस को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- Araria News: 276 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर धराया यह भी पढ़ें- मानिकपुर बॉर्डर पर 920 बोतल नेपाली शराब के साथ त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.