भागलपुर, अगस्त 26 -- अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट कुर्साकांटा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। के एन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि इंटर और मैट्रिक की शिक्षा प्रदान करने वाले स्कूल कॉलेजों में 25 अगस्त से परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है। विद्यार्थी 16 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। यह भी पढ़ें- मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में 55 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...