अररिया : 26 बोतल अंग्रेजी नेपाली शराब जब्त, कारोबारी फरार
भागलपुर, जुलाई 13 -- अररिया से फुलेंद्र कुमार की रिपोर्ट कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधिसोनामणि गोदाम पुलिस ने रविवार की शाम भारत नेपाल सीमा चंदा मोहन के निकट तस्करी की 26 बोतल अंग्रेजी नेपाली शराब जब्त किया है। हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा है। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि दिवा गस्ती के दौरान सूचना मिली की भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के चंदा मोहन होकर नेपाल से शराब आने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर चंदा मोहन के निकट गस्ती बढ़ा दिया गया। इस क्रम में एक व्यक्ति को नेपाल की ओर से बोरा में शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया। पुलिस को देखते ही वह व्यक्ति बोरा फेंक कर नेपाल की ओर फरार हो गया। फरार कारोबारी की पहचान भी कर ली गई है। जब्त बोरा का तलाशी लेने पर 26 बोतल अर्थात 10 लीटर 875 एमएल शराब बरामद किया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.