भागलपुर, जुलाई 11 -- फारबिसगंज (अररिया) अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट करीब 2.75 करोड़ की सरकारी राशि गबन की आशंका व वित्तीय अनियमितता के मामले में मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज नगर परिषद के तत्कालीन तथा वर्तमान में फारबिसगंज नप के कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल की गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस शनिवार को फारबिसगंज पहुंचे। पहुंचते ही मुजफ्फरपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस टीम ने पहले उनके आवास पर दबिश दी, लेकिन वे वहां नहीं मिले। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर भी तलाशी ली गई, जहां से भी वे अनुपस्थित पाए गए। पुलिस ने उन्हें फिलहाल फरार बताते हुए अब न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है。

यह कार्रवाई साहेबगंज थाना कांड संख्या-344/2026 के तहत दर्ज प्राथमिकी के आलोक में की गई। छापेमारी दल का नेत...