जमुई, मार्च 2 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई करते हुए 198.96 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले की जानकारी सोमवार को फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि शनि मंदिर टिकूलिया बस्ती की ओर से एक बाइक पर स्मैक की खेप जोगबनी बाजार लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान राज कुमार पासवान उर्फ राज...