अररिया : 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा एक से 7 जुलाई तक
भागलपुर, जून 11 -- अररिया से परवेज आलम कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटमीडिएट 12 वीं के लिए त्रैमासिक सैद्धांतिक परीक्षा की तिथि और प्रोग्राम जारी कर दिया है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि 12 वीं विज्ञान, कला व वाणिज्य की त्रैमासिक परीक्षा एक से 7 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पाली में ली जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर पौने एक बजे तक और दूसी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक ली जाएगी। विद्यार्थी को परीक्षा में शामिल होना आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.