भागलपुर, फरवरी 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि राज्य सरकार फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान की तिथि विस्तारित की है। अब किसान 11 फरवरी तक फॉर्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं। पहले यह तिथि 2 से 6 फरवरी तक निर्धारित था। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इससे पूर्व भी कई बार तिथि विस्तारित की गई थी। बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि वैसे किसान जो किसी कारण से अब तक फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी नहीं बना सकें हैं, उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अब पंचायत के सभी वार्डो में फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी को लेकर कर्मियों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। सभी कर्मी वार्डो में धूम धूम कर किसानों का ई केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए फॉर्मर आईडी बनाऐंगे। इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व जमीन का रसीद जरुरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.