भागलपुर, मार्च 28 -- अररिया । संवाददाता राजस्व कर्मियों की मांगों के समर्थन में जारी हड़ताल को अब जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का भी साथ मिल गया है। इसी संबंध में शनिवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई की एक बैठक संघ भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष इसरारूल होदा ने की। जबकि संचालन संघ के जिला मंत्री माधव झा ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र झा उपस्थित थे।दी गई जानकारी के मुताबिक बैठक में राजस्व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। संघ भवन में बैठक के बाद अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की तरफ से बिहार सरकार के मुख्य सचिव के नाम जिला पदाधिकारी को एक मांग पत्र भी सौंपा गया। बैठक सह प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि राजस्व कर्मचारी वाजिब मांगों को लेकर 11 फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.