अररिया : हरियाली मिशन के तहत बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भागलपुर, मई 23 -- फारबिसगंज (अररिया) से अंजनी गौतम की रिपोर्ट पं.रामदेनी तिवारी 'द्विजदेनी' क्लब के द्वारा स्थानीय मटियारी पंचायत स्थित ज्ञानदीप एकेडमी में हरियाली मिशन के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर एकेडमी के निदेशक कर्नल कुमार दास की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' से हुआ। इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं हिमांशी,रीया, रूपम, परी, शिवा, चेतना एवं लक्ष्मी कुमारी को क्लब के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पर आधारित कवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.