भागलपुर, मार्च 19 -- रानीगंज, संवाददाता। रानीगंज थाना क्षेत्र के पचीरा पंचायत में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में महिला की हुई मौत मामले में मृतका के भाई के बयान पर रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिकी में मृतिका के भाई संतोष ऋषिदेव ने अपने बहनोई दयानंद ऋषिदेव पर गला मड़ोरकर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में रानीगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पति दयानंद ऋषिदेव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.