भागलपुर, मार्च 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा हत्ता चौक से पूरब फोजिया मार्केट के निकट से बाजार जाने वाली पक्की सड़क जर्जर रहने व चौड़ाई कम रहने से लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय बजेन्द्र झा, अरुण मालाकार, आलोक झा, नवी हसन, मनीष मिश्र आदि ने बताया कि इस सड़क होकर भारी बाहनों के चलने से सड़क जर्जर हो गया है। जगह जगह सड़क में बने बड़े बड़े गड्ढे के कारण आये दिन ई रिक्शा व बाइक दुधर्टना का शिकार हो रहा है। यही नही सड़क की चौडाई कम रहने के कारण विपरीत दिशा से आने वाले दो बाहनों को साइड लेने में भी काफी दिक्कत होती है। लोगों ने डीएम से सड़क का पक्कीकरण और चौड़ाई बढ़ाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...