अररिया : स्वच्छ परिवहन के लिए विद्यार्थियों की पहल, टाटा मोटर्स और महिंद्रा को लिखा पत्र
भागलपुर, मई 12 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज स्थित ताराचंद धानुका अकादमी के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में अनूठी पहल करते हुए टाटा मोटर्स एवं महिंद्रा समूह के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर स्कूल परिवहन के लिए व्यावहारिक इलेक्ट्रिक वाहन विकल्प विकसित करने की मांग की है। विद्यालय द्वारा आयोजित इस छात्र-नेतृत्व अभियान में कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर डीजल चालित स्कूल वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर चिंता जताई। विद्यार्थियों ने अपने पत्रों में भविष्य के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल ईवी स्कूल परिवहन व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में स्कूल परिवहन के लिए बसों के साथ-साथ डीजल चालित टाटा मैजिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.