अररिया : सुपौल जदिया के दो किराना कारोबारियों से 3.58 लाख की लूट
भागलपुर, अप्रैल 20 -- रानीगंज (अररिया) से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डाकबंगला बसेटी दस नम्बर सड़क में एक निजी स्कूल के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने दो किराना कारोबारियों को डरा धमकाकर तीन लाख 58 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये। पीड़ित दोनों कारोबारी सुपौल जिले के जदिया बाजार के रहने वाले हैं। बताया गया कि सोमवार की सुबह दोनों कारोबारी पिकअप गाड़ी से किराना का सामान लाने गुलाबबाग जा रहे थे। घटना को लेकर सुपौल जिले के जदिया वार्ड तीन निवासी ओर पीड़ित किराना कारोबारी प्रवीण कुमार ने रानीगंज थाना में आवेदन दिया है। रानीगंज पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़ित किराना कारोबारी ने बताया कि वे सोमवार की सुबह ग्रामीण विनोद भगत के साथ पिकअप गाड़ी से किराना समान खरीदने गुलाबबाग बाजार जा रहे थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.