भागलपुर, फरवरी 26 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेपाल के सिंधुली कारागार से फरार कैदी को मोरंग पुलिस बर्ज़ू गांवपालिका वार्ड पांच से गिरफ्तार कर जिला कारागार मोरंग को सुपुर्द किया है । गिरफ्तार कैदी का पहचान बर्ज़ू निवासी जितेंद्र कुमार दास पिता परमेश्वर दास के रूप में हुआ है । यह गिरफ्तारी विराटनगर के मुनापथ मुहल्ले से हुई है। उपरोक्त जानकारी कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के द्वारा दी गई है। बताया गया है कि पांच मार्च को नेपाल में होने जा रहे आम चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...