भागलपुर, अगस्त 24 -- अररिया से चन्दन कुमार लालू की रिपोर्ट अररिया, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- Araria News: सुंदरीमठ जा रहे बाइक सवार बम की मौत, दो महिला गंभीर रूप से घायल अररिया-फारबिसगंज फोरलेन पर स्थित मुरबल्ला चौक के समीप सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित बाइक के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण एक 'बम' की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।श्रद्धालुओं की जानकारी मृतक की पहचान कुर्साकांटा प्रखंड के हरिया-बलचंदा गांव निवासी 35 वर्षीय देबू महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव से बाइक सवार श्रद्धालुओं का एक जत्था मनिहारी से गंगाजल लेकर जलाभिषेक के लिए बाबा सुंदरनाथ धाम ज...