भागलपुर, जून 1 -- फारबिसगंज से अमेंद्र की रिपोर्ट सीमांचल एक्सप्रेस में सीट विवाद को लेकर शुरू हुआ मामला सोमवार को फारबिसगंज पहुंचते-पहुँचते बड़े बवाल में तब्दील हो गया। ट्रेन में कथित रूप से यात्री दंपति के साथ हुई मारपीट के विरोध में आक्रोशित लोगों ने फुलवरिया हाट के समीप ट्रेन को रोक दिया। इस दौरान पथराव, हंगामा और पैंट्रीकार में लूटपाट की घटनाएं की। हालात इतने बिगड़ गए कि पैंट्रीकार के कर्मी अपनी जान बचाने के लिए शौचालयों तथा अन्य डिब्बों में सीटों के नीचे छिपने को मजबूर हो गए। करीब डेढ़ घंटे तक सीमांचल एक्सप्रेस रुकी रही, जिससे रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ। यह भी पढ़ें- VIDEO: सीमांचल एक्सप्रेस में खूनी झड़प; हंगामा-पथराव में डेढ़ घंटे रही फंसी ट्रेन, 6 पैंट्रीकर्मी गिरफ्तारघटना की शुरुआत घटना की शुरुआत रविवार को उत्तर प्रदेश के मुगल सरा...