अररिया, जुलाई 9 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। शहर के तेरापंथ भवन में मंगलवार को तेरापंथ महिला मंडल की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सत्र 2025-27 के लिए चुनाव-मनाव प्रक्रिया रखी गई थी। जिसमें सर्वसम्मति से समता दुगड़ को तेरापंथ महिला मंडल का नये अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। खास बात की तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ धर्म संघ की एक मुख्य संस्था है। जिसमें हर दो वर्ष के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया जाता है। सर्वप्रथम कार्यक्रम में महिला मंडल के संविधान का वाचन हुआ। तत्पश्चात महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष सरिता सेठिया के द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकरणी कार्यकर्ताओ का उत्साह वर्धन के लिए सबको सम्मानित किया गया। इस वर्ष चुनाव की प्रक्रिया के लिए चुनाव पदाधिकारी के रूप में प्रभा सेठिया को नियुक्त किया गया। सर्वसम्मति से वर्ष 2025-27...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.