भागलपुर, अप्रैल 6 -- अररिया। अररिया जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत गरीब बच्चों का मुफ्त एडमिशन करने की मांग करते हुए सोशल वेल्फेयर आर्गेनाईजेशन अररिया ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष मो अजहरूल हक ने इस संबंध में कई मांगे की है। इन मांगों में रि-एडमिशन बंद करने, विद्यालय प्रबंधन के माध्यम से तिगुना कीमतों पर बेचे जा रहे पाठ्य पुस्तकों की कीमतों पर अंकुश लगाने आदि शामिल हैं। मो हक ने सभी प्राइवेट स्कूल के बच्चे को एनसीइआरटी की किताब पढ़ाने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...