भागलपुर, अप्रैल 3 -- अररिया। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया के तत्वावधान में शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में महा पराक्रमी, शौर्य के प्रतीक, कुशल प्रशासक तथा धर्म के प्रति समर्पित छत्रपति शिवाजी महाराज के पुण्यतिथि धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर आयोजित समारोह का उद्घाटन पूर्णिया विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रोफेसर एमपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रो एमपी सिंह ने कहा कि भारत में समय-समय पर ऐसे लाल पैदा हुए हैं जो अपने शौर्य के बल पर अपने को अजर अमर कर दिया। इन्हीं में से एक थे छत्रपति शिवाजी महाराज। बरसों से मुस्लिम आक्रांताओं के आक्रमण को झेल रहे भारत में हिंदू स्वराज्य की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज जी को उनके पुण्यतिथि के अवसर पर शत-शत नमन। कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज सभ...