भागलपुर, मार्च 25 -- अररिया, वरीय संवाददाता परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ बिहार प्रदेश के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित उत्क्रमितम मवि रहिका टोला दक्षिणी में आयोजित भव्य समारोह में करीब दो दर्जन से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। यह आयोजन विद्यालय अवधि के बाद मंगलवार देर शाम हुई थी। आयोजन का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने के लिए सकारात्मक पहल को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं शिक्षा प्रेमियों की सक्रिय उपस्थिति रही। इस दौरान शिक्षा में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पद्धति तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में कई शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग...