भागलपुर, मार्च 5 -- बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को पांच लीटर देसी चूलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरज कुमार पिता वीरेंद्र दास निवासी चकराडहा, नरपतगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। थानाध्यक्ष राजवीर साहू ने बताया कि नियमित वाहन जांच के क्रम में यह कार्रवाई की गई। आरोपी को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वही पुलिस द्वारा क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.