अररिया : विश्व शांति दिवस पर बच्चों ने मानव शृंखला बना दिया शांति का संदेश
भागलपुर, सितम्बर 21 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित समौल संकुलाधिन प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में सोमवार को धूमधाम से विश्व शांति दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा मानव शृंखला बनाकर शांति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है । जिसका उद्देश्य समाजों और देशों के बीच अहिंसा और शांति के आदर्शों को मजबूत करना है। इस दिवस को सर्व प्रथम संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1981 में स्थापित किया गया था। इस वर्ष 2026 की थीम शांति में निवेश करें -सभी के लिए हर जगह हर दिन शांति। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: शांति और सद्भाव का संदेश लेकर स्कॉउट-गाइड ने आयोजित की चित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.