भागलपुर, अप्रैल 8 -- अररिया से फुलेंद्र मल्लिक की रिपोर्ट अररिया। अररिया आरएस स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में बुधवार को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की निर्देशिका दादी रतन मोहनी की पहली स्मृति दिवस विश्व एकता दिवस के रूप में मनाई गई। उन्हें श्रद्धांजलि देने के पश्चात राजयोगिनी उर्मिला बहन ने कहा कि उन्होंने 1936 में स्थापना के समय ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़ी और 101 वर्षों तक अपना जीवन इस ईश्वरीय सेवा में अर्पित कर दिया। इनकी शिक्षाएं सदा पथ प्रदर्शित करती रहेगी। संजय गुप्ता ने कहा कि आपकी कीर्ति सदा महकती रहेगी । इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने दादी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर राजमुनी शाह, संजय शाह, रामाधार शाह, लक्ष्मी देवी, कौशल्या देवी, शर्मीला गुप्ता, प्रभावती साह, अक्की साह, फुलमनी बहन, सीमा बहन, सुनीता द...