भागलपुर, फरवरी 26 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास ने गुरुवार को बिहार विधानसभा सत्र के दौरान फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग की। विधायक ने सदन में कहा कि फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं आपातकालीन परिस्थितियों में घायल मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन अनुमंडलीय अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था नहीं है। इसलिए गंभीर रूप से घायल मरीजों को तुरंत बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया जाता है। जिस से रास्ते में ही कई मरीजों की जान चली जाती है। इसलिए फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर खोलने की अत्यंत आवश्यक है ताकि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को आपातकाल स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.