भागलपुर, मार्च 30 -- अररिया, वरीय संवाददाता। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सोमवार को प्राथमिक विद्यालय हाजी टोला संदलपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जफर रहमानी ने बच्चों के नियमित नामांकन, उपस्थिति तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की । उन्होंने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का समग्र विकास संभव है। संगोष्ठी में उपस्थित अभिभावकों को विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, पोशाक योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं व्यवहार संबंधी विषयों पर अभिभावकों से संवाद स्थापित किया तथा अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.