भागलपुर, जून 18 -- अररिया से अनिल झा कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा पुलिस ने कपरफोड़ा मेंहदीपुर मोड़ के निकट चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक नीतीश कुमार सिमराहा थाना क्षेत्र के कविलाशी वार्ड संख्या 13 निवासी स्व देवानन्द यादव का बेटा है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि गश्ती के दौराना कपरफोड़ा लक्ष्मीपुर मोड़ के निकट वाहन चेकिंग शुरु की गयी थी। इस क्रम में एक युवक को बाइक से आते देखा। पुलिस पर नजर पड़ते ही वह युवक बाइक लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उस युवक को बाइक के साथ पकड़ लिया गया। बताया कि गांव के हीं एक व्यक्ति बाइक की चोरी करवाता है एवं चोरी की बाइक को अन्य लोगों से खरीदता है। इतना ही नहीं वह चोरी की बाइक को शराब कारोबारी के हाथों बेच देता है। थानेदार ...