भागलपुर, अप्रैल 2 -- अररिया : रानीगंज बाजार में निकाली गयी भव्य शोभायात्रा रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या चार कलवार टोला महावीर स्थान में हो रहे 24 घंटे के रामायण पाठ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने फ़रियानी नदी के कोरिया घाट में जल भरकर कलश लेकर प्रेम नगर साधु आश्रम होते हुए, लालू नगर, काली मंदिर चौक, अस्पताल चौक, कलावाती नगर होते हुए वापस महावीर स्थान पर समापन किया गया। कलश यात्रा समापन के बाद शर्बत, फल, जूस आदि की व्यवस्था सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा की गयी थी। इस भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु आकर्षक परिधानों में थे। शोभायात्रा में आजाद जायसवाल, उमेश साह, शम्भू साह, मुकेश साह, मंटु भगत, गुड्डु मंडल, मनोज पासवान, शंकर भगत, बेचन जायसवाल, चुन्नू चौधरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.