भागलपुर, मई 9 -- कुर्साकांटा (अररिया) से अनिल झा की रिपोर्ट कुर्साकांटा पुलिस ने शादीशुदा दो बच्ची की मां के साथ शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाने फिर सैक्स करने तथा शादी का दबाब बनाने पर महिला के साथ मारपीट कर घर से निकालने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अमित राय पिता सुरेश राय बताया जाता है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि अमित राय को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बता दें पीड़ित महिला कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2019 में उनकी शादी हिन्दु रिति रिवाज के साथ मधेपुरा जिला में हुई थी। यह भी पढ़ें- अररिया : महिला को शादी का झांसा देकर प्रेम, सेक्स व धोखा देने का आरोपी गिरफ्तार इससे उन्हें दो बेटियां है। सब कुछ अच्छा से चल रहा था। इस बीच वे अमित कुमार राय के संपर्क में आ गाई। ...