भागलपुर, जून 12 -- अररिया से रोशन की रिपोर्ट अररिया। अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुसियार गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी वृद्ध का इलाज किया जा रहा है। जख्मी वृद्ध असलम बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...