भागलपुर, जुलाई 4 -- जोगबनी (अररिया) से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुङ ने कहा कि देशभर के पुलिस कार्यालयों के जर्जर भवनों और कमजोर भौतिक संरचनाओं की समस्या से सरकार पूरी तरह अवगत है। उन्होंने स्वीकार किया कि बजट की कमी के कारण निर्माण कार्य अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ सका, लेकिन अब पुलिस के आवश्यक भवनों के निर्माण को प्राथमिकता देकर काम को तेज किया जाएगा। नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र के निरीक्षण के लिए शनिवार को विराटनगर पहुँचे गृह मंत्री गुरुङ ने विराटनगर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस संगठन के सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है。

पुलिस भवनों की समस्याएँ उन्होंने कहा, 'पुलिस की समस्याओं को मैंने पूरी तरह समझा है। कई स्थानों पर भवन और भौतिक संरचनाएँ जर्जर हो चुकी हैं । उन्होंन...