भागलपुर, अप्रैल 6 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। अंत्योदय का दर्शन राष्ट्रवाद का सिद्धांत और जन सेवा का लक्ष्य लेकर जन जन को समर्पित है भाजपा। यह बातें भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने भाजपा स्थापना के 47 वें वर्षगांठ पर भाजपा व महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं संग अपने स्थानीय आवास सहित नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू,पूर्व उपमुख्य पार्षद कृष्ण देव भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के आवासीय परिसर सहित अनेकों बूथ अध्यक्ष के आवास पर पार्टी का झंडा फहराने के उपरांत कही। भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम आगामी 13 अप्रैल तक आयोजित किये जायेंगे। जिसके तहत नगर के सभी पचासों बूथ अध्यक्ष के आवास पर पार्टी का ध्वज फहराने के साथ सभी बूथों संपर्क अभियान,सक्रिय सदस्य बैठक सहित महापुरूषो के स्थल पर स्वछता अभियानचलाया ज...