भागलपुर, मार्च 30 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। जैनधर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2625 वीं जन्म जयंती मंगलवार को फारबिसगंज में समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक बछराज राखेचा व बिनोद सरावगी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस मौके पर शहर में गाजे-बाजे के साथ तेरापंथ भवन से प्रभातफेरी निकलेगी। जिसमें बड़ी संख्या में जैनधर्म के अनुयाई भाग लेंगे। इस शोभायात्रा में भगवान महावीर के जन्म,आदर्श एवं सिद्धांतों से संबंधित कई तरह की झांकियां का भी समावेश होगा। धर्म शोभायात्रा तेरापंथ भवन,समता,दादा बाड़ी होते हुए श्री सिद्ध सागर भवन पहुंचेगी, जहां एक धार्मिक संगोष्ठी के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। वहीं आयोजन समिति के संयोजक बछराज राखेचा ने कहा कि महावीर जयंती का कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.