भागलपुर, फरवरी 24 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। नई दिल्ली में आयोजित बिहार डेवलपमेंट समिट 2026 के मौके पर जानेमाने बिज़नेस मैनेजर व अररिया जिले के तेगछिया निवासी चांद मिश्रा को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के हाथों दिया गया। बता दें कि श्री मिश्रा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अभिनेत्रियों प्रियंका चौपड़ा और रवीना टंडन के बिज़नेस मैनेजर के रूप में भी जाने जाते हैं। बिहार के एक छोटे से गांव में किसान परिवार में जन्मे श्री मिश्रा की यात्रा अत्यंत साधारण परिस्थितियों से राष्ट्रीय स्तर की पहचान तक पहुंचने की प्रेरणादायक कहानी है। फिल्म उद्योग में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने के बावजूद वे अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं और बिहार के लिए निरंतर सामाजिक योगदान देते रहे हैं। वर्षों से उन्होंने कैंसर रोगियों, हृदय...