भागलपुर, नवम्बर 8 -- कुर्साकांटा । निज प्रतिनिधि बीआईपी सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि बिहार को कमजोर नहीं बल्कि मजबूत मुख्यमंत्री की जरुरत है। ऐसा सीएम जिनके पास बिहार बदलने का विजन हो। श्री सहनी शनिवार को सिकटी विधान सभा क्षेत्र स्थित कुर्साकांटा प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मैदान में वीआइपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मौके पर श्री सहनी ने युवाओं व महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की। वहीं कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार ने लोगों से जुमलेबाजी की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कहा कि तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाना है। इसके लिए एक एक प्रत्याशी को एक एक वोट देकर विजय बनाऐं। इससे पहले सहनी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही प्रत्येक घर में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.