भागलपुर, फरवरी 19 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कनीय विद्युत अभियंता अरविन्द कुमार ने बताया कि सूचना मिली की पहुंसी पंचायत के बलचंदा गांव में बकाया राशि नहीं देने के कारण उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेद कर दिया गया था। लेकिन उपभोक्ताओं ने अवैध रुप से टोकन लगा कर बिजली जलाने की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर छापेमारी दल का गठन कर बताये गये उपभोक्ता के घर पहुंचा तो उनलोगों के द्वारा बिजली जलाया जा रहा था। बिजली विच्छेद कर उनलोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.