अररिया : बाल श्रम को बढ़ावा नही देने का लिया गया संकल्प
भागलपुर, जून 20 -- पलासी (अररिया) से शम्स रेजा की रिपोर्ट विश्व बाल श्रम निषेध दिवस सप्ताह के अवसर पर शनिवार को मनरेगा कार्यालय, आईसीडीएस कार्यालय सहित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता व शपथ ग्रहण समारोह काआयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कर्मियों ने बाल श्रम का समर्थन नही करने, बाल श्रम को बढ़ावा नही देने, बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाने, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे से श्रम कार्य नही कराने की शपथ ली। इस अवसर पर मुखिया आदिल रजा, लेखापाल संजय कुमार, आरके मालवीय, शम्भू कुमार, सुनील कुमार पासवान, तनुजा मल्होत्रा व कामेश्वर मांझी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.