अररिया : बस स्टैंड निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं की अनूठी पहल
भागलपुर, जून 11 -- अररिया से चन्दन कुमार लालू अररिया,निज संवाददाता। जिला बनने के 36 साल बाद भी अररिया शहर में बस स्टैंड का नहीं होना विकास के दावों की पोल खोल रही है। अररिया शहर में बस स्टैंड नहीं होने से यात्रियों को हो रही परेशानियों को लेकर शहर की महिलाओं ने एक अनोखा पहल शुरू करने की योजना बनाई है। महिलाएं कथित बस स्टैंड के समीप सेल्फी प्वाइंट लगाकर वहां लोगों से अपना सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का अनुरोध करेगी। महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष सुष्मिता ठाकुर, समिति से जुड़ी ज्योति भगत, पूनम यादव ने कहा कि जिला मुख्यालय में आज तक बस स्टैंड का निर्माण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। बस पकड़ने आने वाले यात्रियों के लिए न तो बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही बारिश व धूप से बचाव की कोई सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में लोगों को सड़क किना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.